कौशांबी में रेप पीड़िता ने सुलह करने से किया इनकार तो जमानत पर जेल से छूटने के बाद कुल्हाड़ी से युवती को काट डाला,
कौशांबी जनपद में एक युवक द्वारा सोमवार शाम कुल्हाड़ी से कटकर एक युवती की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि युवक ने उसे युवती के साथ रेप किया था। युवती द्वारा मुकदमा दर्ज कराया जाने के बाद युवक को पुलिस ने जेल भेजा था। जमानत पर जेल से छूटने के बाद आरोपी द्वारा ऐसा कदम उठाया गया।
राज्य उत्तर प्रदेश जंगल राज भी शरमा जाए महिलाओ के साथ मानवता को शर्मसार करती हर दिन घट रही घटनाएं अब आम बात हो गयी है ,कौशांबी में रेप पीड़िता ने सुलह करने से किया इनकार तो युवती को कुल्हाड़ी से काट डाला,#UttarPradesh pic.twitter.com/v0oEIQ4YHk
— News Network 24×7 (@24x7_network) November 21, 2023
यह पूरी घटना कौशांबी जनपद के महेवाघाट थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली युवती के साथ गांव के ही रहने वाले पवन नामक एक युवक ने दुष्कर्म किया था। मामले में पीड़िता के परिजनों द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था।
मुकदमा दर्ज करने के बाद महेवा घाट थाने की पुलिस द्वारा आरोपी पवन को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया था। 15 दिन पहले पवन जमानत पर जेल से छूटकर बाहर आया। आरोप है की जेल से छूटकर बाहर आने के बाद पवन द्वारा युवती और उसके परिजनों पर मुकदमे में सुलह करने का दबाव बनाया जा रहा था।
हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को खबर कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।