नई दिल्ली

कोरोना वायरस का बढ़ता प्रकोप, आज फिर देश को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के मामलों के लगातार बढ़तोरी हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार देश को संबोधित करने का फैसला किया है। पीएम मोदी मंगलवार को आठ बजे देश को संबोधित करेंगे। उन्होंने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी है। प्रधानमंत्री ने इससे पहले 19 मार्च को देश को संबोधित किया था जिसमें उन्होंने 22 मार्च (रविवार) को जनता कर्फ्यू की अपील की थी। उनकी यह अपील सफल रही थी। इस दौरान देश के ज्यादातर हिस्सों में लोग सुबह सात बजे से लेकर रात नौ बजे तक लोग घरों में रहे थे।

कोरोना के करीब 500 मामले सामने आए

भारत में कोरोना से संक्रमण के अब तक करीब 500 मामले सामने आए हैं, इसमें 9 लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में कोरोना को फैलने से रोकने के लिए तीस राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों ने लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। वहीं, महाराष्ट्र और पंजाब की सरकारों ने कर्फ्यू लागू कर दिया। प्रधामंत्री ट्विटर पर लिखा, ‘वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण बातें देशवासियों के साथ साझा करूंगा। आज, 24 मार्च रात 8 बजे देश को संबोधित करूंगा।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×