कांग्रेस छोड़ने के 24 घंटे के भीतर ही सुशील रिंकू को केजरीवाल ने दिया इनाम, AAP ने जालंधर से लोकसभा उपचुनाव में उतारा !
कांग्रेस छोड़ने के 24 घंटे के भीतर ही सुशील रिंकू को केजरीवाल ने दिया इनाम, AAP ने जालंधर से लोकसभा उपचुनाव में उतारा !
कांग्रेस पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए सुशील कुमार रिंकू को आप ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें जालंधर लोकसभा संसदीय सीट पर होने वाले उपचुनाव का उम्मीदवार बनाया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर यह जानकारी दी। सुशील कुमार रिंकू को कल ही कांग्रेस पार्टी के पंजाब प्रदेश इंचार्ज हरीश चौधरी ने पार्टी से बाहर निकाल दिया था।
आपको बता दें कि कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील कुमार रिंकू बुधवार को ही आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। मिली जानकारी के मुताबिक सुशील कुमार को उम्मीद थी कि उन्हें कांग्रेस से ही टिकट मिलेगा, लेकिन कांग्रेस ने दिवंगत सांसद संतोष चौधरी की पत्नी कर्मजीत कौर को मैदान में उतारा दिया है।
ਜਲੰਧਰ ਲੋਕ ਸਭਾ ਜ਼ਿਮਨੀ ਚੋਣ ਲਈ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਸੁਸ਼ੀਲ ਕੁਮਾਰ ਰਿੰਕੂ ਜੀ ਦੀ ਉਮੀਦਵਾਰੀ ਤੇ ਮੋਹਰ..ਬਹੁਤ ਬਹੁਤ ਸ਼ੁਭਕਾਮਨਾਵਾਂ.. pic.twitter.com/uOqqrwzN01
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) April 6, 2023
जैसे की जानकारीआ रही है, बीजेपी और अकाली दल-बसपा गठबंधन ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। जालंधर उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा करने वाली कांग्रेस के बाद आम आदमी पार्टी दूसरी पार्टी बन गई है। जालंधर संसदीय सीट के लिए मतदान 10 मई को होगा और वोटों की गिनती 13 मई को होगी।