एक महंत की संदिग्ध मौत पर इतना सन्नाटा क्यों है भाई-साधना भारती
ऐसा लगता है कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष कुछ राज़ जानते थे।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत का रहस्य गहराता जा रहा है ! उनके अनुयायियों व् उनको जानने वालो को उनका आत्महत्या करना संदिग्ध लग रहा है । इस बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता साधना भारती ने ट्वीट कर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा है !साधना भारती ने ट्वीट कर कहा है कि “हिन्दु धर्म की ठेकेदार बनने वाली भाजपा की सरकार में आये दिन बलात्कार, हत्या ,और अब सन्त मुख्यमंत्री के शासन में एक महंत की संदिग्ध मौत पर इतना सन्नाटा क्यों है भाई। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए “
हिन्दु धर्म की ठेकेदार बनने वाली भाजपा की सरकार में आये दिन बलात्कार, हत्या ,और अब सन्त मुख्यमंत्री के शासन में एक महंत की संदिग्ध मौत पर इतना सन्नाटा क्यों है भाई।
इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।।#नरेंद्र_गिरी #GodiMedia #NarendraGiri— Sadhna Bharti (@sadhnabharti5) September 21, 2021

ऐसा लगता है कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष कुछ राज़ जानते थे।
दूसरी और शिवसेना के नेता संजय राउत ने कहा है महंत की मौत के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार को जवाब देना होगा। संजय राउत ने कहा कि जो इंसान सबको गाइड किया करता था वो ऐसा नहीं कर सकते हैं। न्यूज एजेंसी ‘ANI’ से बातचीत के दौरान संजय राउत ने कहा कि ऐसा लगता है कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष कुछ राज़ जानते थे।



