उत्तरप्रदेश

उत्तर प्रदेश: लड़कियों को फेसबुक और इंस्टाग्राम पे दोस्ती कर ब्लैकमेल करने वाला शख्स गिरफ्तार

65 लड़कियों के अश्लील वीडियो बरामद !

समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश की कानपुर क्राइम ब्रांच पुलिस ने लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाकर लड़कियों को ब्लैकमेल करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन से करीब 65 लड़कियों के अश्लील वीडियो बरामद किए हैं।

पीड़ितों में से एक ने 7 अगस्त को कल्याणपुर पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद आरोप लगाया था कि अंकुर उमर नाम के एक व्यक्ति ने फेसबुक पर उससे दोस्ती की, उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर अश्लील वीडियो फिल्माएं और अब उसे ब्लैकमेल कर रहा है। 

 

मोबाइल फोन से  सैकड़ों लड़कियों के नंबर भी मिले

डीसीपी (अपराध) सलमान ताज पाटिल ने कहा,व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है !गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान शाहजहांपुर निवासी 28 वर्षीय शेखर सुमन के रूप में हुई है। उसके मोबाइल फोन से लड़कियों के करीब 65 अश्लील वीडियो बरामद किए गए। इसके साथ ही सैकड़ों लड़कियों के नंबर भी मिले। शेखर सुमन रोजाना 150 से 200 लड़कियों से चैट करता था। 

इस जांच में पता चला कि शेखर आगरा, शाहजहांपुर, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, प्रयागराज के साथ-साथ दिल्ली, मुंबई, झारखंड और उत्तराखंड की लड़कियों के संपर्क में था। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×