उत्तर प्रदेश: रक्षक बने भक्षक नाबालिग बच्चों के यौन शोषण के आरोप में 65 वर्षीय BJP नेता गिरफ्तार !
उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नगर उपाध्यक्ष को पुलिस ने बुधवार को कथित तौर पर दो नाबालिग बच्चों का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।दो नाबालिग बच्चों की शिकायत पर कोंच कस्बे के भगत सिंह नगर में रह रहे रामबिहारी राठौर (65) के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।बाल यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार रामबिहारी राठौर कोंच कस्बे की भाजपा नगर इकाई में उपाध्यक्ष था।