उत्तरप्रदेश
उत्तर प्रदेश- बलिया में फ़िर हैवानियत दरिन्दे ने सात साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार,(पॉक्सो) के तहत प्राथमिकी दर्ज !
उत्तर प्रदेश- बलिया में फ़िर हैवानियत दरिन्दे ने सात साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार,(पॉक्सो) के तहत प्राथमिकी दर्ज !

बलिया जिले के नरही क्षेत्र में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में उसी के गांव के 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने यहां बताया कि नरही थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात को सात वर्षीय बच्ची शौच के लिये गयी थी, तभी आरोपी सरल यादव ने उससे दुष्कर्म किया।

नरही के थाना प्रभारी पन्ना लाल ने बताया कि बच्ची ने घर पहुंचकर अपने परिजन को पूरी बात बतायी, जिसके बाद उसकी मां ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और यौन अपराध से बच्चों की सुरक्षा (पॉक्सो) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।



