उत्तरप्रदेश

उत्तर प्रदेश :-घर से भागे प्रेमी युगल को मारकर यमुना नदी में फेंका !

घर से भागे प्रेमी युगल की गला घोंट कर हत्या शव यमुना नदी में फेंके

मामला सिरसागंज के जहांगीरपुर का है। गांव के उत्तम (20) पुत्र सुघर सिंह यादव और नेहा (19) पुत्री देवीराम यादव के पड़ोसी थे। दोनों मे आपसी प्रेम संबध था ! इसी बात पर बहुत हंगामा भी हुआ 31 जुलाई को दोनों अचानक गायब हो गए।

12 अगस्त को अपहरण की आशंका का मुकदमा दर्ज कराते हुए नेहा के पिता देवीराम पुत्र लाला राम, उसके भाई शिवराज, गांव के श्याम बिहारी पुत्र अनवर सिंह, रोहित पुत्र श्याम बिहारी, राहुल पुत्र राकेश, अमन उर्फ मोनू पुत्र नेत्रपाल, चालक गुंजन निवासी कुतुकपुर को नामजद कराया था।

युवती के पिता ने कबूली हत्या कर शव यमुना में फेंकने की बात 

पुलिस हिरासत में नेहा के पिता देवीराम ने कबूल किया कि उसकी बेटी पड़ोसी उत्तम के साथ भागी थी। इससे वह गुस्से में था। इसीलिए उसने एक और दो अगस्त की रात दोनों की गला दबाकर हत्या कर दी थी और उनके शव नौरंगी घाट पर यमुना में फेंक दिए थे। पिता ने पुलिस के आगे कबूल किया कि जब उत्तम और उसकी बेटी भागकर गए तो वो किसी तरह पता लगाते हुए दिल्ली पहुंचा और दोनों को पकड़ा। इसके बाद चुपचाप लेकर आए और दोनों की गला घोंटकर हत्या कर दी थी।

 एसपी देहात अखिलेश नारायण के अनुसार जहांगीरपुर गांव में प्रेमी युगल की हत्या कर शव यमुना में फेंकने की बात युवती के पिता ने कबूली है। स्टीमर से पीएसी के गोताखोर शवों की तलाश में जुटे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×