उत्तरप्रदेश
उत्तर प्रदेश का महाजंगलराज, ताज नगरी आगरा में डबल मर्डर से सनसनी,जमीन विवाद में दो चचेरे भाइयों की गोली मारकर हत्या
ताज नगरी आगरा में डबल मर्डर से सनसनी,जमीन विवाद में दो चचेरे भाइयों की गोली मारकर हत्या
घटना आगरा के खेड़ा राठौर के चित्रपुरा गांव में घटित हुई। चचेरे भाइयों की चकरोड की जमीन के विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों के नाम महेश पुत्र कमल सिंह, दिनेश पुत्र अतर सिंह बताए गए हैं। गांव में दो लोगों की हत्या से मातम छा गया।
दो हत्याओं की सूचना मिलते ही आगरा पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. तत्काल ही आगरा एसएसपी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए. गोलीबारी में घायलों को पुलिस ने बाह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया.!