राष्ट्रीय

आज मोदी सरकार को 9 साल हो गए। ये ‘नाकामी के 9 साल’ हैं। देश की बदहाली के 9 साल हैं-कांग्रेस

आज मोदी सरकार को 9 साल हो गए। ये 'नाकामी के 9 साल' हैं। देश की बदहाली के 9 साल हैं-कांग्रेस

केंद्र की सत्ता में आए आज बीजेपी को 9 साल पूरे हो गए। 9 साल पूरे होने पर मोदी सरकार जश्न मना रही है। सरकार के मंत्री और बीजेपी नेता बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं। मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर कांग्रेस पार्टी ने उन वादों की याद दिलाई है। साथ ही केंद्र सरकार से सवाल पूछा है कि आखिर उन वादों का क्या हुआ, जिसका उसने सत्ता पर काबिज होने से पहले जनता से किया था।

कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, “आज मोदी सरकार को 9 साल हो गए। ये ‘नाकामी के 9 साल’ हैं। देश की बदहाली के 9 साल हैं। इन 9 वर्षों में लोगों को महंगाई, बेरोजगारी और तानाशाही फैसलों की मार झेलनी पड़ी। जुमलों के दम पर सत्ता में आई मोदी सरकार ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया। बस तारीख पर तारीख देते रहे।


 

 

कांग्रेस ने कहा कि ये ‘नाकामी के 9 साल’ हैं। अब जनता इनसे ऊब चुकी है। कर्नाटक का चुनाव इसका सबूत है, जहां जनता ने सीधे तौर पर PM मोदी और उनकी भ्रष्ट सरकार को नकार दिया। ये असंतोष की लहर दक्षिण से चली है जो पूरे देश को ख़ुद में समेट लेगी। जनता इंतजार में है और करारा जवाब देगी।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×