खास रिपोर्ट

#ModiBoss मोदी के कार्यकाल में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज़ हुई , 16% घटकर 71 अरब डॉलर पर आया #FDI

एक दशक में पहली बार है, जब किसी वित्त वर्ष में एफडीआई प्रवाह घटा है।

देश में कुल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश FDI 2022-23 में 16.3 फीसदी घटकर 71 अरब डॉलर ($ 71 billion) रह गया। यह एक दशक में पहली बार है, जब किसी वित्त वर्ष में एफडीआई प्रवाह घटा है। इससे पहले 2012-13 में कुल एफडीआई में गिरावट आई थी। उस समय यह 26 फीसदी कम होकर 34.29 अरब डॉलर रहा था।

आरबीआई (RBI) ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में नरमी से एफडीआई में गिरावट आई है। केंद्रीय बैंक के मुताबिक, 2021-22 में देश में कुल 81.97 अरब डॉलर का एफडीआई आया था। यह 2019-20 की तुलना में 10 फीसदी अधिक था। आरबीआई के ताजा बुलेटिन में प्रकाशित लेख के अनुसार, 2022-23 में शुद्ध एफडीआई भी सालाना आधार पर 27 फीसदी की गिरावट के साथ 28 अरब डॉलर रह गया। 2021-22 में देश में 38.6 अरब डॉलर का शुद्ध एफडीआई आया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×