#DELHI -लगातार तीसरे दिन पानी नहीं आने से पूर्वी दिल्ली के लाखों लोग परेशान !
विकास मार्ग पर पाइप लाइन बदलने का काम चलने के कारण पूर्वी दिल्ली के दर्जनभर से अधिक इलाकों के लोगों को रविवार सुबह भी पानी नहीं आया, जिससे लाखों लोगों को परेशानी हो रही है। दिल्ली जल बोर्ड ने दावा किया कि रविवार शाम तक सभी इलाकों में पानी की आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।लोगों की मांग के मुताबिक दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारी टैंकरों के जरिये पानी की आपूर्ति नहीं कर पा रहे हैं।