राष्ट्रीय
DELHI-पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े, लोगों ने कहा मोदी को वोट हमारी सबसे बड़ी भूल !
Delhi: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े, लोगों ने कहा मोदी को वोट हमारी सबसे बड़ी भूल ! कोरोना काल में आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों को राहत देने के बजाय दिल्ली में पेट्रोल के रेट सोमवार को 88.99 रुपये प्रति लीटर रहे, तो वहीं डीजल के 79.35 रुपये प्रति लीटर। लोगों के अनुसार, पिछले दो से तीन महीने में पेट्रोल का खर्च दो गुना से अधिक बढ़ चुका है। कोरोना काल में किसी की कंपनी ने कैब सर्विस बंद कर दी है तो किसी की सैलरी कम हो गई है। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो एनसीआर से आते-जाते हैं। कई कंपनियों ने पिक एंड ड्रॉप सुविधा बंद की हुई है, जिससे अब एंप्लॉईज को अपने खर्चे पर जाना पड़ रहा है। ऐसे में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से महीने का खर्च करीब 3 से 4 हजार रुपये तक बढ़ गया है जिसको लेकर लोगो में भारी गुस्सा है और अब लोग खुलकर इस बात को स्वीकार कर रहे है मोदी को वोट देना उनके जीवन की सबसे बड़ी भूल थी !





