नई दिल्ली
DELHI-दिल्ली के आदर्श नगर में लूट का विरोध करने पर महिला की हत्या !
बता दें कि दिल्ली के आदर्श नगर थाना इलाके में शनिवार रात को स्नैचिंग की सनसनीखेज वारदात हुई थी. यहां गोद में 2 साल के मासूम को लेकर पैदल जा रही महिला सिमरन कौर से स्कूटी सवार बदमाशों ने चेन लूटने की कोशिश की थी. जब सिमरन ने बदमाशों का विरोध किया तो उन्होंने बेरहमी के साथ उनके गले पर चाकू से वार किए और उसके उसके बाद स्कूटी पर बैठकर वहां से भाग गए. महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई.इस मामले में दिल्ली पुलिस ने दोनों आरोपियों को देर रात गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए आरोपियों के नाम अकीबुल और फरदीन हैं पुलिस ने आरोपी अकीबुल और उसके साथी फरदीन दोनों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल की गई स्कूटी और चाकू भी बरामद कर लिया गया है. . पुलिस के मुताबिक घटना वाले दिन अकीबुल स्कूटी चला रहा था, जबकि फरदीन ने सिमरन कौर के गले पर चाकू से वार किए थे. पुलिस का कहना है कि दोनों आदतन अपराधी हैं.पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी अकीबुल पर पहले भी मारपीट मामले में एक एफआईआर दर्ज है !




