राष्ट्रीय

राहुल गाँधी का केंद्र की मोदी सरकार पर करारा हमला, आने वाला समय देश के लिए बेहद खराब है , मुझ पर विश्वास नहीं तो 2-3 साल इंतजार करें: राहुल गांधी

श्रीलंका में सच्चाई सामने आ चुकी है,अब वही हाल भारत  में होने वाला है।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने आज पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरजेडी नेता शरद यादव से मुलाकात की शरद यादव से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने मीडिया से बाचतीत में पीएम नरेंद्र मोदी को फिर आड़े हाथो लिया । उन्होंने कहा कि सत्ताधारी भाजपा हिंदुस्तान को बांटकर सबको लड़ाने का काम कर रही है। हिंदुस्तान को बांटकर लड़ाया जा रहा है कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी के राज में हिंदुस्तान को बांटकर सबको लड़ाया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी  और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संध  RSS  लोगों के बीच नफरत फैलाती है। इसके पीछे भाजपा-आरएसएस का मकसद सत्ता में किसी भी तरीके से बने रहना है। हिंदुस्तान पहले एक देश था। अब उसे बांट दिया गया है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों की वजह से देश में रोजगार का ढांचा टूट गया है। महंगाई भी तेजी से बढ़ती जा रही है। श्रीलंका में सच्चाई सामने आ चुकी है। अब वही हाल भारत  में होने वाला है। उन्होंने कहा कि आप नफरत फैलाकर देश की इकोनॉमी मजबूत नहीं कर सकते। मेरी सच्चाई दो तीन साल बाद सबके सामने आ जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×