देश चलाना अब Compromised PM के बस की बात नहीं “ये उपदेश नहीं नाकामी के सबूत हैं”-राहुल गाँधी

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व् लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गाँधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर करारा हमला बोला है। पीएम मोदी ने हाल ही में मध्य पूर्व में लगातार खराब होते हालात और खाड़ी संकट के बीच जनता से सोना ना खरीदने से लेकर कई अपील है। इसपर राहुल गांधी हमलावर है। उन्होंने कहाकि मोदी जी ने कल जनता से त्याग मांगे – सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ, खाद और खाने का तेल कम करो, मेट्रो में चलो, घर से काम करो।
मोदी जी ने कल जनता से त्याग मांगे – सोना मत ख़रीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ, खाद और खाने का तेल कम करो, मेट्रो में चलो, घर से काम करो।
ये उपदेश नहीं – ये नाकामी के सबूत हैं।
12 साल में देश को इस मुक़ाम पर ला दिया है कि जनता को बताना पड़ रहा है – क्या ख़रीदे, क्या न…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 11, 2026
राहुल गाँधी ने कहा, ‘ये उपदेश नहीं – ये नाकामी के सबूत हैं। 12 साल में देश को इस मुकाम पर ला दिया है कि जनता को बताना पड़ रहा है, क्या खरीदे, क्या न खरीदे, कहां जाए, कहां न जाए। हर बार जिम्मेदारी जनता पर डाल देते हैं ताकि खुद जवाबदेही से बच निकलें। देश चलाना अब Compromised PM के बस की बात नहीं।’



