उत्तरप्रदेश

उत्तरप्रदेश में वापस लौटगी महिलाओ और बच्चियों के सशक्तिकरण वाली सरकार हर महिला को सालाना 40 हजार रुपए और 12वीं पास बेटियों को लैपटॉप, देंगे’, -अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महिलाओं और बेटियों के लिए दो बड़े चुनावी वादे किए हैं। सपा प्रमुख ने ऐलान किया है कि उत्तर प्रदेश में उनकी सरकार बनने पर ‘स्त्री सम्मान समृद्धि योजना’ शुरू की जाएगी, जिसके तहत गरीब (BPL) महिलाओं को हर साल 40,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके साथ ही, डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 12वीं पास करने वाली सभी बेटियों को मुफ्त लैपटॉप दिया जाएगा।

राज्य की गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सालाना 40,000 रुपये की सम्मान निधि दी जाएगी, जिसे भविष्य में और बढ़ाया भी जा सकता है।

इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा पास करने वाली छात्राओं को आगे की पढ़ाई और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए लैपटॉप दिए जाएंगे।निःशुल्क परिवहन सुविधा: स्कूल और कॉलेज जाने वाली छात्राओं के लिए बस और मेट्रो सेवाओं में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×