राष्ट्रीय

“छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत देहरादून में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी युवाओं और छात्रों से सीधा संवाद करेंगे !

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज यानी 17 जुलाई 2026 को देहरादून में “छात्रों की गूंज” अभियान के तहत युवाओं और छात्रों से सीधा संवाद करेंगे. इस राष्ट्रव्यापी अभियान का उद्देश्य युवाओं के अधिकारों, शिक्षा व्यवस्था और रोजगार के मुद्दों को राष्ट्रीय मंच पर उठाना है.

उत्तराखंड के युवाओं के सामने रोजगार के सीमित अवसरों और अटकी पड़ी भर्तियों का मुद्दा प्रमुख रहेगा.शिक्षा में असमानता: सरकारी शिक्षण संस्थानों की बदहाली और शिक्षा के निजीकरण के खिलाफ छात्र अपनी आवाज बुलंद करेंगे.

पर्वतीय जिलों समेत पूरे उत्तराखंड से हजारों छात्र-छात्राएं राहुल गांधी से अपने भविष्य से जुड़े सवाल पूछने देहरादून पहुंच रहे हैं.वाटरप्रूफ टेंट व्यवस्था: मौसम विभाग के बारिश के अलर्ट को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर भव्य वाटरप्रूफ टेंट लगाए गए हैं ताकि कार्यक्रम में कोई बाधा न आए.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×