NEET छात्रा की मौत आत्महत्या नहीं, बल्कि मोदी जी की एक भ्रष्ट, टूटी हुई व्यवस्था की देन’,शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने वाले धर्मेंद्र प्रधान आज भी कुर्सी पर-जननायक राहुल गांधी

नीट-यूजी (NEET-UG) परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक से निराश होकर मध्य प्रदेश के मऊगंज की आकांक्षा चतुर्वेदी द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तीखा हमला बोला है।
आकांक्षा डॉक्टर बनकर देश और समाज की सेवा करना चाहती थी। आकांक्षा के पिता किसान हैं। बेटी के डॉक्टर बनने के सपने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड पर ₹3 लाख का कर्ज़ लिया। और नागपुर में खुद कुक की नौकरी कर ली, ताकि बेटी वहाँ coaching कर सके।
एक पिता ने जो कर सकता था, सब किया।
फिर NEET… https://t.co/yaIHayXfrG— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 4, 2026
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया (X) पर पोस्ट करते हुए कहा कि, “आकांक्षा की मौत आत्महत्या नहीं—यह मोदी जी के एक भ्रष्ट, टूटी हुई व्यवस्था की देन है।” राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि शिक्षा माफिया को परीक्षा प्रणाली सौंपने के कारण देश की पूरी युवा पीढ़ी को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ रही है।



