उत्तर प्रदेश में भीषण खाद का संकट,सोसाइटियों पर भाजपाई कब्जे की वजह से बने ऐसे हालात-अखिलेश यादव,

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सोसाइटियों पर बीजेपी कब्जे की वजह से ही उप्र में खाद का संकट पैदा हुआ।
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा कि महाभष्ट्राचारी भाजपाइयों’ से चेतावनी भरा आग्रह है कि कम से कम पेट भरने वाले किसानों के खेत और पेट को तो अपने भ्रष्टाचार का शिकार न बनाएं। सोसाइटियों पर भाजपाई कब्जे की वजह से ही उप्र में खाद का संकट पैदा हुआ है। सब जानते हैं, भाजपाई लोग ही सारी खाद हड़पकर उसकी कालाबाजारी कर रहे हैं।
‘महाभष्ट्राचारी भाजपाइयों’ से चेतावनी भरा आग्रह है कि कम से कम पेट भरनेवाले किसानों के खेत और पेट को तो अपने भ्रष्टाचार का शिकार न बनाएं।
सोसाइटियों पर भाजपाई क़ब्ज़े की वजह से ही उप्र में खाद का संकट पैदा हुआ है। सब जानते हैं, भाजपाई लोग ही सारी खाद हड़पकर उसकी कालाबाज़ारी कर… pic.twitter.com/KTwstpMeV0
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 22, 2024
उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा कि धिक्कार है ऐसी भाजपाई राजनीति और सत्ता की भूख पर जो सियासत के लिए देश के भाईचारे के बीच दंगा कराने की साजिश करती है। बहराइच हिंसा के मामले में हर दिन नये खुलासे हो रहे हैं, जिनसे बीजेपी मुंह दिखाने लायक नहीं रही है। बीजेपी के विधायक ही भाजपाइयों पर साजिश करने की एफआईआर करा रहे हैं और दंगाई छुपे कैमरे के सामने सच उगल रहे हैं।



