राहुल गांधी आज आएंगे रायबरेली,दलित युवक अर्जुन पासी के परिजनों से करेंगे मुलाकात !

रायबरेली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंच रहे हैं। एक दिवसीय दौरे वह रायबरेली के नसीराबाद क्षेत्र के पिछवरिया स्थित गांव में अर्जुन पासी के परिजनों से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि रायबरेली के सांसद राहुल गांधी एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। वह यहां से सीधे पिछवरिया पहुंचेंगे। यहां पर वो अर्जुन पासी के परिजनों से मुलाकात करेंगे।

कांग्रेस के प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि राहुल गांधी एयरपोर्ट से सीधे कार से पिछवरिया के लिए रवाना होंगे। यहां पर पिछले दिनों दलित युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके परिजनों से राहुल गांधी मुलाकात करेंगे। उस परिवार को न्याय दिलाने के लिए कई बार ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया था। हत्या के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होने के कारण स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राहुल के दौरे के बाद रायबरेली की सियासत भी गरमाएगी।



