सुबह शाम 24 घंटे राम के नाम से वोट बटोरने वाली भाजपा की केंद्र व् राज्य सरकार के ढोंग की पोल खोलती ‘अयोध्या के ज़िला अस्पताल’ की दिल दहला देने वाली तस्वीर,

उत्तर प्रदेश -समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने BJP सरकार में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि BJP राज में चिकित्सा व्यवस्था भी बिलख रही है।
ये है भाजपा के झूठे विकास के दावों की पोल खोलती ‘अयोध्या के ज़िला अस्पताल’ की दिल दहला देनेवाली तस्वीर, जिसमें हृदय-पीड़ा से कराहती-बिलखती महिला को न इलाज मिला, न भर्ती का कोई आश्वासन। भाजपा राज में चिकित्सा व्यवस्था भी इसी तरह बिलख रही है।
यही भाजपा की सबसे बड़ी हार है कि जनता… pic.twitter.com/fJWJu4qmEY
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 5, 2024
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा कि BJP के झूठे विकास के दावों की पोल खोलती ‘अयोध्या के जिला अस्पताल’ की दिल दहला देने वाली तस्वीर, जिसमें हृदय-पीड़ा से कराहती-बिलखती महिला को न इलाज मिला, न भर्ती का कोई आश्वासन। BJP राज में चिकित्सा व्यवस्था भी इसी तरह बिलख रही है।
उन्होंने आगे लिखा कि यही BJP की सबसे बड़ी हार है कि जनता ने BJP से उम्मीद करना छोड़ दिया है। जनता को लगता है BJP सिर्फ चुनाव जीतने के लिए गलत हथकंडों के इंतज़ाम में और सियासी साजिशों व सत्ता हाथ में आने के बाद भ्रष्टाचार और जनता से पैसा उगाहने के नये-नये तरीके निकालने में ही जुटी रहती है। अब ‘जनता’ भारतीय जनता पार्टी के सिर्फ नाम में ही है, काम में नहीं।
इसके पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर BJP की प्रदेश सरकार को घेरा। एक बयान जारी करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि BJP सरकार दावे बड़े-बड़े करती है लेकिन उनको अस्पतालों की हकीकत नहीं दिखाई देती है। मरीज तड़प-तड़प कर जान दे रहे हैं। मासूम इलाज के बिना दम तोड़ रहे हैं। समाजवादी सरकार ने जनहित में जो इंतजाम किए थे, BJP सरकार ने उन्हें बर्बाद करने का ही रिकॉर्ड बनाया है।



