राष्ट्रीय

“भारत जोड़ो न्याय यात्रा” यात्रा की असम में हुई एंट्री, हिंदुस्तान की सबसे भ्रष्ट सरकार असम में चल रही है,, बोले राहुल !

राहुल गांधी के नेतृत्व में 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ आज आसम पहुंच चुकी है। शिवसागर जिले से शुरू होकर यह यात्रा असम के 17 जिलों से गुजरेगी और 833 किमी का सफर तय करेगी। आपको बता दें, असम में यात्रा आठ दिनों तक ये यात्रा चलेगी।

 

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के असम में प्रवेश पर नागालैंड से असम को झंडा सौंपा गया। अपने संबोधन में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि मणिपुर में सिविल वॉर का माहौल बना हुआ है, लेकिन प्रधानमंत्री मणिपुर नहीं गए, नागालैंड में उन्होंने बड़े वादे किए थे, लोग आज पूछ रहे हैं प्रधानमंत्री के वादे का क्या हुआ, शायद हिंदुस्तान की सबसे भ्रष्ट सरकार असम में चलती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×