तमिलनाडु : सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार इस सीनियर IPS अफसर ने किया सुसाइड, छानबीन में जुटी पुलिस !
तमिलनाडु : सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार इस सीनियर IPS अफसर ने किया सुसाइड, छानबीन में जुटी पुलिस !
शुक्रवार सुबह-सुबह दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सीनियर IPS अफसर ने सर्विस पिस्टल से गोली मारकर सुसाइड कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार कोयंबटूर रेंज के डीआईजी विजय कुमार ने खुद की सर्विस पिस्टल से गोली मारकर जान दे दी । विजय कुमार की आत्महत्या से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। दूसरी ओर उनके परिजनों में मातम पसरा है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चला है कि आईपीएस विजय कुमार ने आत्महत्या क्यों की? उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। मामले की जानकारी पुलिस के वरीय अधिकारियों को दे दी गई है।
रिपोर्ट के अनुसार वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी डीआईजी विजय कुमार ने खुद को सर्विस पिस्टल से गोली मार ली, जिसके बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई। विजय कुमार 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी थे, वह कांचीपुर, कुड्डालोर, नागपट्टिम और तिरुवरूर जिले में बतौर पुलिस अधीक्षक काम कर चुके हैं।
विजय कुमार इसी साल कोयंबटूर रेंज के डीआईजी के रूप में नियुक्त हुए थे। इससे पहले वह चेन्नई में पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात थे।