हरियाणा

हरियाणा: खट्टर सरकार का सुरजमुखी पर MSP की मांग कर रहे किसानों पर भारी लाठीचार्ज के बाद भी किसानों का आंदोलन जारी।

हरियाणा: खट्टर सरकार का सुरजमुखी पर MSP की मांग कर रहे किसानों पर भारी लाठीचार्ज के बाद भी किसानों का आंदोलन जारी।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में किसान संगठनों ने प्रदेशभर में रोड जाम करने शुरू कर दिए हैं। हिसार, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, सिरसा, फतेहाबाद सहित कईं जिलों से सड़क जाम की खबरें आ रही हैं। हिसार में मंगलवार देर शाम हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर जाम लगाया। किसान मय्यड़ रामायण टोल प्लाजा पर भी जुटे।

रोहतक में महम के पास भैणी महाराजपुर गांव में किसानों ने हाईवे जाम कर दिया। हिसार के रामायण टोल और सिरसा के भावदीन टोल पर भी किसानों ने जाम लगाए। सोनीपत के गन्नौर में भी एक घंटे सड़क जाम की गई।


 

किसानों ने भाजपा-जजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। किसान संगठनों ने कहा कि कुरुक्षेत्र में गिरफ्तार किए गए सभी किसानों को तुरंत रिहा किया जाए। अगर किसानों को रिहा नहीं किया गया तो सभी हाईवे जाम कर देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×