नई दिल्ली

दिल्ली में ठंड ने मचाया कहर ,अगले दो दिनों तक दिल्ली में रहेगी ज़बरदस्त कड़ाके की ठंड, 4 डिग्री तक जा सकता है दिल्ली का तापमान !

दिल्ली में ठंड ने मचाया कहर ,अगले दो दिनों तक दिल्ली में रहेगी ज़बरदस्त कड़ाके की ठंड, 4 डिग्री तक जा सकता है दिल्ली का तापमान !

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को कहा कि है राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi Weather) में शनिवार को ठंडी हवाओं के कारण शीतलहर जारी रही. विभाग ने कहा कि अगले दो दिनों के दौरान दिल्ली के अधिकांश स्थानों पर शीत लहर (Delhi Cold Wae Alert) की स्थिति बनी रहेगी. वहीं 27 से 30 दिसंबर, 2022 तक मौसम में बदलाव आएगा और न्यूनतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है.

आईएमडी ने कहा, “दिल्ली में आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिमी हवाओं और कम बादल छाए रहने के कारण, यह उम्मीद है कि तापमान 26 दिसंबर 2022 तक लगभग 2-3 डिग्री गिर सकता है और अघले दो दिनोंं में न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री के बीच रहेगा.”

आईएमडी ने आगे कहा, “अगले दो दिनों के दौरान दिल्ली के अधिकांश स्थानों पर शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी. शीत लहर की स्थिति तब होती है जब न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाता है.”

विभाग ने बताया कि, “दिल्ली के सफदरजंग स्थित मौसम विभाग की शाखा ने इस सीजन कमें (1 दिसंबर, 2022 से 24 दिसंबर, 2022 तक) सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया है, जो शुक्रवार (23 दिसंबर, 2022) को 5.3 डिग्री रहा. जबकि शनिवार (24 दिसंबर) को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री दर्ज किया गया है.”

Related Articles

Back to top button
×