द्वारका मोड़ के पास एक स्कूली छात्रा पर बाइक सवार दो लड़कों ने तेजाब फेंका पीड़िता को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया !
द्वारका मोड़ के पास एक स्कूली छात्रा पर बाइक सवार दो लड़कों ने तेजाब फेंका पीड़िता को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया !
दिल्ली के द्वारका इलाके में बाइक सवार युवकों ने छात्रा पर तेजाब फेंक दिया। घटना बुधवार सुबह की है। पीड़ित को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे हैं। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, पीएस मोहन गार्डन इलाके में एक छात्रा पर तेजाब फेंकने की घटना के संबंध में सुबह करीब नौ बजे पीसीआर कॉल आई। इसमें कहा गया था कि 17 साल की एक लड़की पर सुबह करीब साढ़े सात बजे बाइक सवार दो आरोपियों ने कथित तौर पर तेजाब जैसे किसी पदार्थ से हमला किया।
दिल्ली के द्वारका इलाके में बाइक सवार दो लड़कों ने एक छात्रा पर तेजाब फेंक दिया। घटना में बुरी तरह से घायल छात्रा को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। पीड़िता 12वीं कक्षा की छात्रा है।#Delhi pic.twitter.com/7pVjKcB2AS
— News Network 24×7 (@24x7_network) December 14, 2022
घटना के वक्त वह लड़की अपनी छोटी बहन के साथ थी। उसने अपने परिचित दो लोगों पर शक जताया है। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच चल रही है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, छात्रा की हालत स्थिर है।
उधर, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि द्वारका मोड़ के पास एक स्कूली छात्रा पर तेजाब फेंका गया। पीड़िता की मदद के लिए टीम अस्पताल पहुंच रही है। बेटी को इंसाफ दिलाएंगे। दिल्ली महिला आयोग वर्षों से देश में तेजाब बैन करने की लड़ाई लड़ रहा है। कब जगेंगी सरकारें?
द्वारका मोड़ के पास एक स्कूली छात्रा पर तेज़ाब फेंका। हमारी टीम पीड़िता की मदद के लिए अस्पताल पहुँच रही है। बेटी को इंसाफ़ दिलाएँगे। दिल्ली महिला आयोग सालों से देश में तेज़ाब बैन करने की लड़ाई लड़ रहा है। कब जगेंगी सरकारें?
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) December 14, 2022