राष्ट्रीय

भारत जोड़ो यात्रा’ ने मध्य प्रदेश में किया प्रवेश, मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से भारत जोड़ो यात्रा के 77वें दिन की शुरूआत !

भारत जोड़ो यात्रा' ने मध्य प्रदेश में किया प्रवेश, मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से भारत जोड़ो यात्रा के 77वें दिन की शुरूआत !

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ जारी है। यात्रा का आज 77 दिन है। पदयात्रा महाराष्ट्र के बाद मध्य प्रदेश में प्रवेश कर गई है। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर पहुंचने पर भारत यात्रियों का जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा अगले 11 दिनों में राज्य के 7 जिलों से होकर गुजरेगी।

इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जब हमने यात्रा शुरू की थी तो विपक्ष ने कहा था की हिंदुस्तान 3,600 किमी लंबा है, जिसे पैदल नहीं किया जा सकता और इस तिरंगे को श्रीनगर लहराएंगे। यह यात्रा हिंदुस्तान में फैलाए जा रहे नफरत, हिंसा और डर के खिलाफ है।

इस दौरान राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “हिंदुस्तान में 3-4 अरबपतियों के हाथ में सारी इंडस्ट्री हैं। पोर्ट, हवाई अड्डे, सड़कें, टेलीकॉम और रेलवे उनके हाथ में जा रही हैं। ऐसा हिंदुस्तान हमें नहीं चाहिए। यह अन्याय का हिंदुस्तान है।”

 

Related Articles

Back to top button
×