राष्ट्रीय

पूर्व प्रधानमंत्री, भारत की सुरक्षा एवं अखंडता के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाली लौह महिला को जयंती पर राष्ट्र नमन, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पहुंचे शक्ति स्थल,सोनिया गांधी और राहुल गाँधी ने भी पुष्पांजलि अर्पित की !

देश की पहली महिला प्रधनमंत्री इंदिरा गांधी की आज 105वीं जयंती है। इस मौके पर भारत की सुरक्षा एवं अखंडता के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाली लौह महिला को राष्ट्र नमन कर रहा है।

यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शक्ति स्थल पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इन दोनों नेताओं के अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कई पार्टी नेता शक्ति स्थल पहुंचकर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की।

वहीं, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री #इंदिरागांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इंदिरा गांधी के कार्यकाल में 1971 की जंग में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया था। पूर्वी पाकिस्तान को पाकिस्तान के दमन और अत्याचार से मुक्त कराने का श्रेय इंदिरा को ही जाता है। 1971 की जंग में पाकिस्तान के करीब एक लाख सैनिकों ने भारतीय सेना के सामने आत्मसमर्पण किया था। उसी युद्ध के बाद बांग्लादेश का जन्म हुआ।

Related Articles

Back to top button
×