राष्ट्रीय

मनमोहन सिंह द्वारा शुरू किए गए आर्थिक सुधारों ने भारत को एक नई दिशा दी, देश इसके लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का ऋणी है-नितिन गडकरी

मनमोहन सिंह द्वारा शुरू किए गए आर्थिक सुधारों ने भारत को एक नई दिशा दी, देश इसके लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का ऋणी है-नितिन गडकरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्री नितिन गडकरी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह ने तारीफ की है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी पोर्टल ‘टैक्सइंडियाऑनलाइन’ द्वारा आयोजित टीआईओएल अवार्डस 2022 कार्यक्रम में अपने संबोधन में उन्होंने याद किया कि वह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा शुरू किए गए आर्थिक सुधारों के कारण 1990 के दशक के मध्य में महाराष्ट्र में सड़कों के निर्माण के लिए धन जुटा सके।

नितिन गडकरी ने कहा मनमोहन सिंह द्वारा वित्तमंत्री के रूप में शुरू किए गए आर्थिक सुधारों ने भारत को एक नई दिशा दी, क्योंकि इसने एक उदार अर्थव्यवस्था की शुरुआत की। मनमोहन सिंह द्वारा शुरू किए गए आर्थिक सुधारों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि देश इसके लिए पूर्व प्रधानमंत्री का ऋणी है।

Related Articles

Back to top button
×