खास रिपोर्ट

Dhanteras 2022: धनतेरस पर इन 5 उपायों से, बरसेगी मां लक्ष्मी और कुबेर की विशेष कृपा !

Dhanteras 2022: धनतेरस पर इन 5 उपायों से, बरसेगी मां लक्ष्मी और कुबेर की विशेष कृपा !

Dhanteras: कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि शनिवार को धन्वंतरि जयंती है. इस दिन धन त्रयोदशी व धनतेरस मनाया जाता है. मान्यता है कि समुद्र मंथन के दौरान आज ही के दिन धन्वंतरि देव अमृत कलश के साथ प्रकट हुए थे. इनका पूजन करने से आरोग्यता की प्राप्ति होती है. इस दिन धातु की वस्तुओं की खरीदारी सुख-संपन्नता का कारक माना जाता है. स्थिर मुहूर्त में खरीदारी करना शुभ है.

आइए हम जानते है की धनतेस के दिन कैसे मां लक्ष्मी की पूजा करें की उनकी कृपा सदा बनी रहे। कुछ छोटे–छोटे उपायों पर भी गौर करते हैं।

 

झाडू़ लाती है गुडलक

ऐसी मान्यता है की धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदते है। झाड़ू खरीदने के बाद उसकी पूजा की जाती है। धनतेरस के दिन कुछ चीजों को खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। कहा जाता है की धनतेरस के दिन दिन झाड़ू खरीदने से घर की दरिद्रता दूर हो जाती हैं।

वस्त्र दान है महादान

अपनी क्षमता के अनुसार धनतेरस के दिन जरूरतमंदों को दान देना अच्छा होता है। वैसे भी हिंदू धर्म के अनुसार किसी भी तीज त्यौहार में गरीबों को दान करने का महत्व है। धनतेरस के दिन वस्त्रों को दान करने से मां लक्ष्मी की रहती है। कहते है की वस्त्रों को दान करने से मां लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न होती है। इनकी कृपा हो जाए तो कभी भी धन की कमी नहीं होगी।

लोहा खरीदने से बचे

धनतेरस के दिन कुछ चीजों को खरीदना शुभ होता है लेकिन बहुत लोगों को पता नहीं होता है की इस दिन कुछ चीजों को नहीं खरीदते है जैसे की लोहा। धनतेरस के दिन लोहा खरीदना अच्छा नहीं माना जाता है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन कांच, चीनी मिट्टी का सामान और लोहे के बर्तन नहीं खरीदने चाहिए।

जन्मकुंडली ज्योतिषीय क्षेत्रों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है

उधार का लेन-देन अशुभ

धनतेरस के दिन किसी को भी एक पैसा का उधारी ना दे। क्योंकि ऐसा करना अशुभ माना जाता है। अगर आपको पैसों का लेन देन करना है तो धनतेरस के एक दिन पहले ही पैसों का लेन देन कर ले। धनतेरस पर धन के लेन-देन से मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं। जिससे व्यक्ति की अर्थिक वृद्धि रुक जाती है और उसके पास धन नहीं रुकता है।

आरोग्य के लिए करें ये उपाय

धनतेरस के दिन सिर्फ धन प्राप्ति के लिए उपाय नहीं किए जाते है बल्कि इस दिन व्यक्ति आरोग्य रहे इसके भी उपाय किए जाते है। ऐसी मान्यता हैं कि धनतेरस के दिन ही भगवान धन्वंतरि का जन्म हुआ था। ऐसे में इस दिन उनका आशीर्वाद पाने के लिए विशेष रूप पूजा किया जाता है, और साथ ही यम देवता के नाम अपने घर के बाहर चौमुखा दीपक जलाने का विधान है।

Related Articles

Back to top button
×