#UPSI2021 भर्ती में धांधली हुई है, पकड़े गए दर्जनों लोग इसके गवाह हैं।- वरुण गाँधी
#UPSI2021 भर्ती में धांधली हुई है, पकड़े गए दर्जनों लोग इसके गवाह हैं।- वरुण गाँधी
भाजपा सांसद वरुण गाँधी ने भ्रष्टाचार का विरोध करने वालों को अपना समर्थन देते हुए यूपी पुलिस के जवानों को कड़ी सजा देने की पैरवी की है !
वरुण गाँधी ने आपने निजी अकाउंट से एक ट्वीट कर भ्रष्टाचार का विरोध करने वाले छात्रों को अपना समर्थन देते हुए लिखा “
“जिस पद के लिए छात्र अपना खून-पसीना एक साथ लगाते हैं और परिवार के सदस्य अपना सब कुछ कुर्बान कर देते हैं, उस पद के लिए खुली बोली देखकर लाखों मेहनतकश युवाओं का मनोबल टूट रहा है। उनके कब्जे में। #UPSI2021 भर्ती में धांधली, पकड़े गए दर्जनों लोग हैं गवाह न्याय के लिए आपकी याचना में मैं आप सबके साथ हूं।””
उन्होंने आगे लिखा “ऐसी धांधलियों से वर्षों तक अपना पेट काट कर बच्चों को पढ़ाने वाले माता-पिता की कुर्बानियों का भी अपमान होता है।
आशा करता हूँ की सरकार छात्रों की मांग को मानेगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृति ना हो इसके लिए कठोर कदम भी उठाएगी।
जिस पद की आकांक्षा में छात्र खून पसीना एक कर देते है, परिजन अपना सर्वस्व समर्पित कर देते हैं, उसकी यूँ खुलेआम बोली लगते देख लाखों मेहनतकश युवाओं का मनोबल टूट रहा है।#UPSI2021 भर्ती में धांधली हुई है, पकड़े गए दर्जनों लोग इसके गवाह हैं।
न्याय की गुहार में मैं आप सभी के साथ हूँ। pic.twitter.com/GytU5q0GAc
— Varun Gandhi (@varungandhi80) May 25, 2022
यूपी पुलिस कर्मियों की भर्ती में कथित भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच की मांग को लेकर युवक प्रदर्शन कर रहे हैं।