असम
गृह मंत्री चुनावी तैयारी में व्यस्त असम मिज़ोरम सीमा पर हालात तनावपूर्ण !
जरूरी चीजों की मिजोरम में भारी कमी. असम ने बंद की सीमा !
असम और मिजोरम के बीच हुए खूनी संघर्ष के बाद तनाव काफी बढ़ा हुआ है। सोमवार को दोनों राज्यों के बीच हुई हिंसा के बाद से ही यहां बड़ी संख्या में वाहन फंसे हुए हैं।केंद्र सरकार की मध्यस्थता के बाद भी दोनों राज्यों के बीच रिश्ते सामान्य नहीं हो पाए हैं।
असम की ओर से हाईवे को रोक दिया गया है
मंगलवार को असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने खुद कहा था कि उसकी सरकार मिजोरम के लिए किसी भी तरह के आर्थिक नाकेबंदी नहीं करने देगी लेकिन बावजूद इसके असम की ओर से हाईवे को रोक दिया गया है, जिसके चलते मिजोरम को जरूरी चीजों की सप्लाई भी बाधित हो रही है।
फिलहाल यहां माहौल शांतिपूर्ण
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार लैलापुर में तैनात एक सीआरपीएफ कर्मी ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा कि हाईकमान से आवाजाही पर रोक का आदेश है।सीआरपीएफ के सुरक्षाकर्मी ने कहा कि फिलहाल यहां माहौल शांतिपूर्ण है, लेकिन स्थिति कभी भी बिगड़ सकती है।