असम

असम के गुवाहाटी के जलुकबाड़ी इलाके में भीषण सड़क हादसा, 7 लोगों की मौत,और कई अन्य घायल !

असम के गुवाहाटी के जलुकबाड़ी इलाके में भीषण सड़क हादसा, 7 लोगों की मौत,और कई अन्य घायल !

एक दुःखद ख़बर असम राज्य के गुवाहाटी से आ रही है, यहाँ एक भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो जाने की ख़बर है।

इस हादसे में 7 के मारे जाने के अलावा कई लोग़ गम्भीर रूप से घायल भी हुए हैं। इस संबंध में गुवाहाटी के संयुक्त पुलिस आयुक्त थुबे प्रतीक विजय कुमार ने मीडिया को बताया कि गुवाहाटी के जलुकबाड़ी क्षेत्र में रविवार की देर रात यह सड़क हादसा हुआ।

गुवाहाटी के संयुक्त पुलिस आयुक्त थुबे प्रतीक विजय कुमार ने बताया कि इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गयी है, जबकि कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं। उन्होंने बताया कि शुरुआती जाँच के अनुसार मृतक छात्र लोग हैं, और यह दुर्घटना जालुकबाड़ी में हुई है।

असम CM हिमंत बिस्वा सरमा ने जलुकबाड़ी में सड़क दुर्घटना में हुई लोगों की मौत से बेहद दुखी हूं। उनके माता-पिता और परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×