महाराष्ट्र
बेहद दुखद :-मुंबई में लगातार हो रही बारिश की वजह से चेंबूर और विक्रोली में लैंडस्लाइड; 15 की मौत !
अब भी कई लोगों के दबे होने की आशंका !
मुंबई में लगातार हो रही बारिश की वजह से शनिवार देर रात हुई लैंडस्लाइड की 2 घटनाओं में 15 लोगों की मौत हो गई।पांच मकान ढह गए। लैंडस्लाइड के वक़्त लोग अपने घरों में सो रहे थे। यहां NDRF की टीम मलबा हटा रही है। हादसा देर रात 12:30 बजे हुआ।
कई लोगों के दबे होने की आशंका
NDRF की टीम के अनुसार चेंबूर में उनकी टीम ने मलबे से 2 शव बरामद किए। उनके पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोग 10 शव निकाल चुके थे। कम से कम 7 और लोगों के फंसे होने की आशंका है।मुंबई में गुरुवार रात से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है।