हरियाणा

हरियाणा के BJP सांसद रतन लाल कटारिया का निधन,मुख्यमंत्री खटटर ने जताया शोक !

हरियाणा के BJP सांसद रतन लाल कटारिया का निधन,मुख्यमंत्री खटटर ने जताया शोक !

अंबाला से बीजेपी सांसद रतनलाल कटारिया का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. उन्होंने आज सुबह (18 मई) को पीजीआई चंडीगढ़ में अंतिम सांस ली. कल ही उनसे हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अस्पताल में मुलाकात की थी, आज उनके निधन के बाद से प्रदेश के उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई.

आज उनका पार्थिव देर पंचकूला आवास पर रखवाया जाएगा और उसके बाद मनीमाजरा में अंतिम संस्कार किया जाएगा।रतन लाल कटारिया हरियाणा भाजपा के सक्रिय नेता के रुप में जाने जाते थे। रतन लाल कटारिया का जन्म 19 दिसंबर 1951 को हरियाणा के यमुनानगर जिले के संधाली गांव में हुआ था।

रतनलाल कटारिया के पिता श्री ज्योति राम, माता स्व: श्रीमती परिवार देवी थे।उनकी पत्नी की नाम बंतो कटारिया है और उनके तीन बच्चे हैं। फिलहाल वो हरियाणा की अंबाला लोकसभा सीट से सांसद थे। रतनलाल कटारिया के निधन पर हरयाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर ने शोक जताया है

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×