हरियाणा

हरियाणाः “BJP सांसद नायब सैनी मुर्दाबाद के नारो से गूंजा कुरुक्षेत्र ” जेजेपी विधायक ईश्वर सिंह को थप्पड़ जड़ने की घटना के बाद अब कुरुक्षेत्र में भाजपा सांसद नायब सैनी के खिलाफ लगे मुर्दाबाद के नारे, बाढ़ से बेहाल ग्रामीणों का फूटा गुस्सा !

हरियाणाः जेजेपी विधायक ईश्वर सिंह को थप्पड़ जड़ने की घटना के बाद अब कुरुक्षेत्र में भाजपा सांसद नायब सैनी के खिलाफ लगे मुर्दाबाद के नारे, बाढ़ से बेहाल ग्रामीणों का फूटा गुस्सा !

हरियाणा के कैथल जिले के गुहला-चीका में बुधवार को जेजेपी विधायक ईश्वर सिंह को थप्पड़ जड़ने के बाद बाढ़ से हुई तबाही झेल रहे लोगों का गुस्‍सा आज कुरुक्षेत्र में बीजेपी सांसद नायब सैनी पर फूट पड़ा। लोगों ने सांसद के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कहा कि जब हालात बिगड़ जाते हैं तो राजनीति करने आते हो।

साथ ही लोगों ने पूछा कि अब तक कहां थे। इतना ही नहीं, जब बीजेपी सांसद वहां से जाने लगे तो महिलाएं उनकी गाड़ी के सामने खड़ी हो गईं। पुलिस ने किसी तरह उन्‍हें लोगों के बीच से निकाला।

दरअसल, हरियाणा में यह हालात यूं ही नहीं बने हैं। कई दिन तक बारिश और बाढ़ से लोग जूझ रहे थे, लेकिन पूरा प्रशासनिक तंत्र गायब था। खुद सरकार के आंकड़े इस बात की तस्‍दीक कर रहे हैं कि राज्‍य में बाढ़ से भारी तबाही हुई है। सरकार के जारी आंकड़ों के मुताबिक, फरीदाबाद, अंबाला, फतेहाबाद, पंचकूला, झज्‍जर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत और यमुनानगर समेत राज्‍य के 11 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। मतलब 22 जिलों वाले प्रदेश का आधा हिस्‍सा बाढ़ से प्रभावित है।

 

राज्य के 854 गांवों में बाढ़ से नुकसान हुआ है, जबकि 16 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, वास्‍तविक नुकसान इससे कहीं अधिक बताया जा रहा है। यही वजह है कि लोगों में गुस्‍सा ज्‍यादा है। कुरुक्षेत्र में बीजेपी सांसद इसी का शिकार हुए। बताया जा रहा है कि कुरूक्षेत्र के शहरी इलाकों में 4 से 5 फुट तक पानी भर गया है। हर तरफ पानी ही पानी है। पिछले कई दिनों से लगातार बारिश के कारण दबखेड़ी में ड्रेन टूटने के कारण पानी गांव से होते हुए कुरुक्षेत्र के शहरी इलाकों में प्रवेश कर रहा है। हालत यह है कि पिहोवा रोड पर खेत और सड़क एक समान नजर आ रहे हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×