सोनिया गांधी ने राजस्थान से किया नामांकन, राहुल-प्रियंका रहे मौजूद, गहलोत, डोटासरा समेत कई विधायक थे प्रस्तावक !

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन भी दाखिल कर दिया है। सोनिया गांधी के नामांकन के दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राजस्थन के पूर्व सीएम अशोक गहलोत, राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा समेत कई विधायक प्रस्तावक रहे
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी आज राजस्थान से अपना नामांकन दाखिल किया ।#Rajasthan #SoniaGandhi pic.twitter.com/2LTNEGpS1f
— News Network 24×7 (@24x7_network) February 14, 2024
सोनिया गांधी ने राजस्थान से किया नामांकन, राहुल-प्रियंका रहे मौजूद, गहलोत, डोटासरा समेत कई विधायक थे प्रस्तावक !
नामांकन के लिए राजस्थान विधानसभा के विपक्ष लॉबी में पहुंची सोनिया गांधी का पार्टी के नेताओं ने स्वागत किया. इस दौरान राजस्थान पीपीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने स्वागत भाषण में बड़ा दिया. उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि, ‘अब हमारा लक्ष्य राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना है.
वर्तमान समय में सोनिया गांधी अपनी परंपरागत लोकसभा सीट रायबरेली सीट से सासंद हैं, लेकिन उनके राज्यसभा में चुने जाने के बाद रायबरेली सीट खाली हो जाएगी.



