नई दिल्ली
सागर राणा मर्डर केस : सुशील कुमार का करीबी पहलवान गौरव गिरफ्तार अब तक कुल 12 लोग गिरफ्तार
सागर राणा मर्डर केस : सुशील कुमार का करीबी पहलवान गौरव गिरफ्तार अब तक कुल 12 लोग गिरफ्तार
दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में हुई सागर राणा की हत्या के मामले की जांच में जुटी क्राइम ब्रांच ने रविवार को एक और आरोपी आरोपी गौरव जूनियर पहलवान को गिरफ्तार किया है।
कौन है गौरव पहलवान
गिरफ्तार आरोपी गौरव पहलवान बापरौला गांव का निवासी है। सूत्रों की मानें तो गौरव भी छत्रसाल स्टेडियम में सागर के साथ हुई मारपीट की घटना के दौरान सुशील के साथ था। वह सुशील का बेहद करीबी बताया जाता है।क्राइम ब्रांच को अबगिरफ्तार हुए इस जूनियर पहलवान गौरव की रिमांड का इंतजार है।