राष्ट्रीय

सरकार कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा को रोकने के लिए ‘‘बहाने’’ ढूंढ रही है: राहुल गांधी

सरकार कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा को रोकने के लिए ‘‘बहाने’’ ढूंढ रही है: राहुल गांधी

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ा यात्रा’ जारी है। हरियाणा में भारी जन समर्थन प्राप्त करने और सफलता हासिल करने के बाद पदयात्रा दिल्ली में शनिवार सुबह प्रवेश कर गई। इस दौरान हजारों की भीड़ पदयात्रा में नजर आई। बड़ी संख्या में लोग ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए और अपना समर्थन दिया। यात्रा बदरपुर बॉर्डर के जरिए दिल्ली में दाखिल हुई।

दिल्ली में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के प्रवेश के बाद राहुल गांधी ने शुक्रवार शाम यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “कुछ लोग नफरत फैला रहे हैं लेकिन देश का आम आदमी अब प्यार की बात कर रहा है। हर राज्य में लाखों लोग यात्रा में शामिल हुए हैं। मैंने आरएसएस-बीजेपी के लोगों से कहा है कि हम यहां आपके नफरत के ‘बाजार’ में प्यार की दुकान खोलने आए हैं।”


उन्होंने कहा, “मैं जब कन्याकुमारी से चला तब मुझे एक बात पता चली कि इस देश में नफरत नहीं है, इस देश में सिर्फ मोहब्बत है। नफरत सिर्फ मीडिया वाले दिखाते हैं। इस यात्रा में हिंदू-मुस्लिम-सिख-इसाई सभी धर्म के लोग साथ चल रहे हैं। अमीर, गरीब, किसान, मजदूर सब चल रहे हैं। इस यात्रा के अंदर एक हिन्दुस्तान है।”

राहुल गांधी ने कहा, “भारत जोड़ो यात्रा बेरोजगारी, महंगाई, डर और नफरत के खिलाफ है। लेकिन केंद्र सरकार की सारी नीतियां डर फैलाने के लिए हैं। यह चाहते हैं कि किसान, मजदूर, युवा सभी के दिलों में डर हो।”

गांधी ने कहा, ‘‘अब, (केंद्रीय) स्वास्थ्य मंत्री मुझे पत्र लिख रहे हैं कि कोविड वापस आ गया है, यात्रा बंद करो। शेष भारत में भाजपा जितनी चाहे जनसभाएं कर सकती है, लेकिन जहां ‘भारत जोड़ो यात्रा’ चल रही है, वहां कोरोना और कोविड है।’’

Related Articles

Back to top button
×