दुनिया

रूस की भारतीय मीडिया को कड़ी फटकार , एडवायजरी जारी कर दी चेतावनी !

रूस की भारतीय मीडिया को कड़ी फटकार , एडवायजरी जारी कर दी चेतावनी !

नई दिल्ली स्थित रूसी दूतावास ने रूस यूक्रेन युद्ध को लेकर की जा रही भारतीय मीडिया कवरेज पर भारी नाराजगी जाहिर की है। रूसी दूतावास (Russia In India) ने एडवायजरी जारी कर भारतीय मीडिया से सटीक और निष्पक्ष सूचनाएं देने का अनुरोध किया है।

एक ट्वीट कर रूसी दूतावास ने कहा कि यूक्रेन में संकट के संबंध में भारतीय मीडियासे सटीक होने का अनुरोध किया जाता है कि ताकि भारतीय जनता को ऑब्जेक्टिव इनफोर्मेशन मिल सके। दूतावास ने सफाई देते हुए कहा कि रूस ने यूक्रेन और उसके लोगों के खिलाफ युद्ध नहीं छेड़ा है। यह यूक्रेन के डोनबास में आठ साल के युद्ध को खत्म करने के लिए चलाया जा रहा खास सैन्य अभियान है। इसका मकसद यूक्रेन के सैन्यीकरण और नीजीकरण को खत्म करना है।


 

एक और ट्वीट कर रूसी दूतावास ने कहा कि रूसी सेना अत्यधिक संयम दिखा रही है। वह यूक्रेनी नागरिकों और शहरों पर हमला नहीं कर रही है। रूसी सेना सिर्फ सैन्य बुनियादी ढांचे को टारगेट कर रही है। दूतावास ने यह भी दावा किया है कि रूसी सेना यूक्रेन के उलट प्रतिबंधित हथियारों का इस्तेमाल नहीं कर रही है। दूतावास की ओर से जारी ट्वीट में कहा गया है कि रूसी सेना नागरिकों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल नहीं करती है। इसके अलावा रूसी सेना युद्ध के कैदियों के साथ अधिकतम सम्मान के साथ व्यवहार करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×