राष्ट्रीय

योगी जी की कुख्यात शिष्या चित्रा रामकृष्ण NSE महाघोटाले में सीबीआई को गुमराह करने और मिलीभगत के आरोप गिरफ्तार !

योगी जी की कुख्यात शिष्या चित्रा रामकृष्ण NSE महाघोटाले में सीबीआई को गुमराह करने और मिलीभगत के आरोप गिरफ्तार !

एक संदिग्ध योगी के इशारे पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ( NSE) का संचालन करने वाली NSE की पूर्व सीएओ चित्रा रामकृष्ण को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने को-लोकेशन घोटाला मामले में रविवार को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सीबीआई इस मामले में आनंद सुब्रमण्यम को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मार्केट रेगुलेटर सेबी की हालिया जांच रिपोर्ट के बाद सीबीआई ( CBI ) ने ये एक्शन लिया है। बताया जा रहा है कि एनएसई की पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्णा NSE से जुड़ी गोपनीय जानकारियां हिमालय में रहने वाले एक अज्ञात ‘योगी’ से शेयर करने को लेकर जांच का सामना कर रही हैं। सीबीआई इस मामले में आरोपी चित्रा से मुंबई में पूछताछ कर चुकी है।

योगी जी की सलाह से चलाती थी NSE

एनएसई की पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्ण कई सालों से अपने महत्वपूर्ण कारोबारी फैसलों में एक बाबा से सलाह ले रही थीं। एक ऐसा योगी जो हिमालय में रहता था। तीन वेदों के नाम वाली एक मेल आईडी का इस्तेमाल करता था। यह बाबा मेल पर रामकृष्ण को निर्देश देता था और फैसले हो जाते थे। चौंकाने वाली बात यह है कि रामकृष्ण इस योगी से कभी मिली ही नहीं, लेकिन वह करीब 20 वर्षों से इस योगी से मेल पर बातचीत कर रही थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×