उत्तराखंड

ये है मोदी का नया भारत यहां साम्रदियक एकता के लिए खड़े होने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ हो रहा है मुस्लिम दुकानदार को भीड़ से बचाने वाले मोहम्मद दीपक के खिलाफ केस दर्ज !

मामला उत्तराखंड के पौड़ी जिले के कोटद्वार का है। यहां पर मुस्लिम की दुकान का नाम बाबा रखने का विरोध करने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट प्रकरण दो दिन पहले का है। बजरंग दल के कार्यकर्ता पटेल मार्ग स्थित एक दुकान पर पहुंचे थे। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के मुताबिक उन्होंने मुस्लिम की दुकान का नाम बाबा रखने पर आपत्ति जताई थी।

उसी दौरान एक व्यक्ति खुद को मोहम्मद दीपक बताते हुए मौके पर पहुंचा और कहने लगा कि ये दुकान 30 साल पुरानी है। आरोप है कि मोहम्मद दीपक ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर नेतागिरी झाड़ने का आरोप लगाया। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

इस पूरे घटनाक्रम में सबसे अहम और चौंकाने वाला पहलू मोहम्मद दीपक उर्फ दीपक कारकी का नाम एफआईआर में आना है।

बताया जा रहा है कि जब हालात बिगड़ रहे थे, तब दीपक ने मौके पर मौजूद एक मुस्लिम दुकानदार को भीड़ के बीच से सुरक्षित निकालने की कोशिश की थी, ताकि किसी तरह की हिंसा न हो।

हालांकि, बजरंग दल की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने दीपक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 191(1), 351(2) और 352 लगाई गई हैं। पुलिस के मुताबिक, यह सभी धाराएं फिलहाल जमानती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×