राष्ट्रीय

ये ‘गृहमंत्री’ नहीं ‘ग्रहमंत्री’ हैं हमारे हास्य योग गुरु अमित शाह जी CIFS कौन सी फोर्स होती है ?

ये 'गृहमंत्री' नहीं 'ग्रहमंत्री' हैं हमारे हास्य योग गुरु अमित शाह जी CIFS कौन सी फोर्स होती है ?

देश के गृहमंत्री अमित शाह के ज्ञान के बारे में आपको पता ही होगा आजकल अमित शाह अपने उल जलूल बयानों को लेकर खूब चर्चा बटोरते रहते हैं। कभी आत्म निर्भर का उच्चारण तक नहीं कर पाते कभी अपने ही मुख्यमंत्री पद के दावेदार को सबसे भृष्ट बता देते है !

गृहमंत्री ने रामायण के ज्ञान से लेकर बारहवीं के बाद इंटर तक करवा डाला है। सोशल मीडिया पर लोग तो अब अमित शाह को हास्य कलाकर बुलाने लगे है ।सोशल मीडिया पर अमित शाह के कार्यक्रम का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

 CIFS गृह मंत्री  की नयी फाॅर्स ?

दरअसल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के 53 वें स्थापना दिवस के अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह अतिथि के रुप में पहुंचे थे। इस दौरान भाषण देते वक़्त उनकी जुबान फिसल गई और  उन्होंने CISF को CIFS दिया, गृह मंत्री ने कहा कि CIFS का उद्देश्य जो तय किया था। उसे चरितार्थ करने में CIFS ने कोई कमी नहीं छोड़ी है। । उनके भाषण किया क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी !

गृहमंत्री’ नहीं ‘ग्रहमंत्री’ हैं

गृह मंत्री के वायरल वीडियो को लेकर यूजर्स कई तरह की प्रतिक्रिया देते हुए चुटकी ले रहे हैं। आरजेडी उत्तर प्रदेश के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कमेंट आया कि ये ‘गृहमंत्री’ नहीं ‘ग्रहमंत्री’ हैं इसीलिए वो शायद दूसरे ग्रह के फोर्स की बात कर रहे हों।ये भाषण विपक्षी नेताओं का होता तो अब तक ये वीडियो हर एक व्हाट्सएप ग्रुप में रहता, और वे पप्पू घोषित कर दिए जातें। लेकिन ये वीडियो वायरल क्यों नहीं हो रहा? कहां ग़ायब है बाक़ी विपक्षी दल? 


 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×