फिलिस्तीन के रामल्ला में भारत के राजदूत मुकुल आर्य जी की संदिग्ध हालत में मौत, मौत के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं !
फिलिस्तीन में भारत के राजदूत मुकुल आर्य जी की संदिग्ध हालत में मौत, मौत के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं !
फिलिस्तीन में भारत के राजदूत मुकुल आर्य की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी है ! एंबेसी में मृत अवस्था पाए गए थे मुकुल आर्य ! विदेश मंत्रालय चार दिन बीतने के बाद अब तक राजदूत के पार्थिव शरीर को भारत नही लाया गया। आर्य के निधन के कारणों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल सकी है !
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने ट्वीट कर विदेश मंत्रालय के बेहद संवेदनहीन रवैये पर सवाल खड़े किया है संजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा है “फिलिस्तीन में भारत के राजदूत मुकुल आर्य जी की बेहद संदिग्ध हालत में मौत हो गई।विदेश मंत्रालय मौत के कारणों पर खामोश है। विदेश मंत्री ने महज एक ट्वीट करके शोक जताया। लेकिन चार दिन बीतने के बाद अब तक राजदूत के पार्थिव शरीर को भारत नही लाया गया। संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है”
फिलिस्तीन में भारत के राजदूत मुकुल आर्य जी की बेहद संदिग्ध हालत में मौत हो गई।विदेश मंत्रालय मौत के कारणों पर खामोश है। विदेश मंत्री ने महज एक ट्वीट करके शोक जताया। लेकिन चार दिन बीतने के बाद अब तक राजदूत के पार्थिव शरीर को भारत नही लाया गया। संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। pic.twitter.com/sgrPnRJEqa
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) March 8, 2022
.!