दुनिया
युद्धविराम खत्म होने के बाद इजरायली बमबारी से गाजा में कोहराम! एक दिन में 178 फिलिस्तीनी मारे गए

गाजा में इजराइल और हमास के बीच जंग के बाद जो अस्थाई युद्धविराम लगा था, वो शुक्रवार सुबह खत्म हो गया है। इजराइल की सेना ‘आईडीएफ’ ने कहा है कि वे फिर हमले शुरू करने रही हैं
शुक्रवार को युद्धविराम खत्म होने के बाद इजरायल ने गाजा पर ताबड़तोड़ बमबारी की है। बमबारी से चारों तरफ कोहराम मच गया है। एक दिन में 178 फिलिस्तीनी मारे गए हैं। बमबारी में 589 लोग घायल भी हुए हैं।



