राष्ट्रीय
“यह भाजपा सरकार मुझे उस गैराज मैकेनिक की याद दिलाती है, जो अपने क्लाइंट से कहता है “मैं तुम्हारी गाड़ी के ब्रेक ठीक नहीं कर सकता, इसलिए मैंने तुम्हारा हॉर्न तेज कर दिया है।”-शशि थरूर
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2021-22 का बजट पेश किया। सरकार के बजट और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की घोषणाओं को लेकर आलोचनाएं भी शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता शशि थरूर, ने बजट को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और केरल की तिरुअनंतपुरम सीट से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अपने ट्वीट में लिखा, “यह भाजपा सरकार मुझे उस गैराज मैकेनिक की याद दिलाती है, जो अपने क्लाइंट से कहता है “मैं तुम्हारी गाड़ी के ब्रेक ठीक नहीं कर सकता, इसलिए मैंने तुम्हारा हॉर्न तेज कर दिया है।




