राष्ट्रीय

संसद की बुनियाद हिला देंगे ,खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने एक बार फिर उगला ज़हर दी भारत को चेतावनी !

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर भारत के लिए जहर उगला है। जानकारी के अनुसार पन्नू ने धमकी दी है कि वह ‘संसद की बुनियाद हिला देगा। पन्नू ने कहा कि ऐसा 13 दिसंबर या उससे पहले होगा।

बता दें 13 दिसंबर 2001 को भारत की संसद पर पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने हमला किया था। उस सिलसिले में 2013 में फांसी पर चढ़ाए गए अफजल गुरु की फोटो लेकर पन्नू ने एक वीडियो बनाया है।

 

 

यह वीडियो कथित तौर पर उसकी हत्या की ‘असफल कोशिश’ के बाद आया है। खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू  की इस धमकी के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अमेरिका ने हाल ही में दावा किया था कि उसने जून में पन्नू की जान लेने की (कथित तौर पर भारत से जुड़े हत्यारों की) कोशिश नाकाम कर दी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×