मिजोरम

मिजोरम में ZPM को प्रचंड बहुमत,27 सीटों पर दर्ज की जीत, CM जोरम ने इस्तीफा दिया !

मिजोरम में हुए विधानसभा चुनाव की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। जोरम पीपल्स मूवमेंट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रचंड बहुमत हासिल कर लिया है। ZPM ने 27 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं सत्तारूढ़ नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) की करारी हार हुई है। पार्टी महज 10 सीटों पर समिट गई है। उधर, बीजेपी के खाते में दो सीटें तो कांग्रेस ने एक सीट पर जीत दर्ज की है।

ZPM के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार लालदुहोमा ने कहा, ‘मैं कल या परसों राज्यपाल से मिलूंगा। नई सरकार का शपथ ग्रहण इसी महीने में होगा।’ जेडपीएम ने 40 सदस्यीय मिजोरम विधानसभा में 27 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल की है। वहीं सत्ताधारी मिजो नेशनल फ्रंट 10 सीटों पर सीमित रह गई है। BJP के खाते में 2 सीटें आई हैं, जबकि कांग्रेस 1 सीट में जीत दर्ज कर पाई।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×