मिजोरम

मिजोरम में पत्थर की खदान धंसी, 15-20 श्रमिकों के फंसे होने की आशंका,बचाव अभियान जारी !

मिजोरम में पत्थर की खदान धंसी, 15-20 श्रमिकों के फंसे होने की आशंका,बचाव अभियान जारी !

मिजोरम के हनथियाल जिले में एक पत्थर की खदान ढहने से 15-20 मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। यह घटना हनथियाल जिले के मौदढ़ इलाके में दोपहर करीब 3 बजे हुई। हनथियाल जिले के अतिरिक्त उपायुक्त सैजिकपुई ने इसकी जानकारी दी है। ज्यादातर मजदूर बिहार के बताए जा रहे हैं।

हनथियाल जिले के उपायुक्त ने बताया कि पांच एक्सकेवेटर, एक स्टोन क्रशर और एक ड्रिलिंग मशीन मलबे में दबे हुए हैं। 10-15 मजदूर अभी भी फंसे हुए हैं। बचाव अभियान जारी हैं।

सूत्रों के मुताबिक, हनथियाल जिले के मौदढ़ में निजी कंपनी के कर्मचारी अपने लंच ब्रेक से लौटे ही थे कि पत्थर की खदान धंस गई। उत्खनन और ड्रिलिंग मशीनों के साथ कई श्रमिक खदान के नीचे दब गए। लीट गांव और हनथियाल कस्बे के स्वयंसेवक बचाव अभियान के लिए मौके पर पहुंचे। राज्य आपदा मोचन बल, सीमा सुरक्षा बल और असम राइफल्स को खोज और बचाव कार्यों में मदद के लिए बुलाया गया है। खदान ढाई साल से चालू है।

Back to top button
×